Patanjali
हरिद्वार। पतंजलि के आईटी संस्थान भरूआ सॉल्यूशन्स के तत्वाधान में पतंजलि विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में ‘कॉरपोरेट ट्रेनिंग फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट/कोर स्किल’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रामदेव ने कहा कि भरूआ ने पतंजलि के साथ-साथ कई कम्पनियों में अपनी आईटी स्किल्स का लोहा मनवाया है। भरूआ ने कई विख्यात कम्पनियों के साथ करार किए हैं। आईटी क्षेत्र में पतंजलि अब नई क्रांति करेगा।
इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि को पूरी दुनिया योग व आयुर्वेद के संदर्भ में जानती है। हमने भरूआ सॉल्यूशन्स के रूप में आईटी के क्षेत्र में कदम रखा है। आज आईटी क्षेत्र में भरूआ के 8 पेटेंट हैं। वेल्सपन कम्पनी में भरूआ के प्रोडक्ट ही संचालित हैं। इसी प्रकार मदर डेयरी, अमूल, सिंटेक्स, रेलवे, नई संसद भवन की कैंटीन का सभी काम भरूआ सॉल्यूशन्स द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में 26 एयरपोर्ट के डाटा को सेन्ट्रलाइज व मोनिटरिंग के लिए भी आर्डर मिला है। पतंजलि फूड्स लि. के एमडी रामभरत ने कहा कि भरूआ आईटी क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी के रूप में विकसित हो रही है। कार्यशाला में भरूआ साल्यूशन्स के अध्यक्ष इरेन्द्र छाबड़ा, उपाध्यक्ष कविंद्र सिंह, पतंजलि आयुर्वेद के आईटी हैड पवन सिंह सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story