Churu Citizen Association
मुंबई। चूरू नागरिक संघ (Churu Citizen Association) द्वारा सुदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वीरेन्द्र याग्निक ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। मुख्य यजमान विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर चूरू के लिए काम करेंगे। पूर्व अध्यक्ष संजय सरावगी ने सदस्यों से अपील की कि 50 साल पुरानी संस्था के मुंबई में स्थाई ठिकाने के लिए प्रयास करना चाहिए।ओंकरमल चौधरी ने कहा कि नई कार्यकारिणी जल्द ही चूरू और मुम्बई में बड़े प्रोजेक्ट प्रारंभ करेगी। पाठ के बाद महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुभाष चौधरी, सचिव रविप्रकाश बगड़िया, कोषाध्यक्ष शिव कुमार भाऊवाला, उपाध्यक्ष किशनलाल मोर, सुशील कंदोई, सहसचिव राजीव कोठारी, जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मीकांत महानसरिया, मुख्य सलाहकार मुरली बालान, संजय सरावगी, संरक्षक विश्वनाथ बगड़िया, संगठन प्रभारी श्रवण सर्राफ, सुशील सर्राफ एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
Editorial

Editorial

Next Story