chaturmas
मुंबई। ठाकुरद्वार संघ (Thakurdwar Sangh) में रविवार को महासती उज्ज्वला कुंवर मसा (Ujjwala Kunwar Masa), कीर्ति सुधा मसा (Kirti Sudha Masa), उन्नतिश्री मसा (Unnatishree Masa) का चातुर्मास (Chaturmas) प्रवेश हर्षोल्लास के साथ हुआ। प्रवेश के बाद प्रवचन व लाभार्थी सम्मान का कार्यक्रम मोरार बाग में हुआ। इसमें महासतियों ने कहा कि 84 करोड़ जन्म के बाद मानव शरीर मिलता है। इसे हम आलस्य प्रमाद के साथ खत्म कर देते हैं। फिर हमारा जीवन अनेक भवों की यात्रा करता है और हमारी आत्मा परमात्मा से हजारों वर्ष दूर हो जाती है। हमें सब कुछ छोड़कर भगवान की शरण कैसे प्राप्त हो, इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। उस प्रयास की पहली कक्षा है, धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेना। ठाकुरद्वार में 4 माह तक चातुर्मास के रूप में सुंदर अवसर उपस्थित हुआ है। हम सभी को आत्म कल्याणार्थ इस अवसर का लाभ उठाना है।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष किशनलाल मांडोत, मंत्री विजय कोठारी ने संघ के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए चातुर्मास कार्यक्रमों की जानकारी दी। आयोजन सफल बनाने कोषाध्यक्ष शांतिलाल कोठीफोडा, शंकर पोरवाल, रतन मेहता, सोहन सियाल, घेवर कोठारी, युवा अध्यक्ष अनिल सियाल, मंत्री दीपक राजावत, कोषाध्यक्ष विकास बदामा, प्रकाश राजावत, हिम्मत इंटोदिया, ज्ञानजी मेरतवाल, हीरालाल चौहान, रमेश सियाल, गणपत सांखला, जीवन कोठारी, विनोद सिंघवी, मेवाड़ महिला मंडल कोषाध्यक्ष लीला सांखला, ठाकुरद्वार महिला अध्यक्ष आशा कोठारी, मंत्री रेखा सिंघवी, कोषाध्यक्ष रजनी कच्छारा, बहू मंडल अध्यक्ष रेखा बोहरा, मंत्री चंदा कोठारी, सुशीला सिसोदिया, सायरबेन कोठीफोडा, सरोज सियाल, मेवाड़ कन्या मंडल अध्यक्ष रिया सियाल, कन्या मंडल अध्यक्ष यशवी कच्छारा, मंत्री निशि मेहता, कोषाध्यक्ष ऋषिका नवलखा एवं बंसी राजगुरु सक्रिय रहे।
आयोजन सहयोगी गौतम प्रसादी लाभार्थी सोहनलाल अनिल निलेश सिंयाल पन्नालाल भगवती प्रीत ऋषभ कोठीफोडा, किशनलाल मुकेश नील मांडोत, रविन्द्रकुमार नरेन्द्रकुमार प्रकाश सिंयाल, गुलाबचंद शांतीलाल हितेश नीलेश कोटीफोडा, लक्ष्मीलाल सुन्दरलाल गणपत प्रकाश राजमल कैलाश सांखला, शंकरलाल वीरेन्द्र पंकज पोरवाल, पुष्पाबाई गिरधारीलाल विजय निलेश मनोज ध्रुव मीट कोठारी, ध्वजारोहण लाभार्थी हुलासबाई सोहनलाल अनिल निलेश सियाल, विज्ञापन लाभार्थी नंदूबाई हुक्मीचंद कोठारी, सुरेशचंद्र अजयकुमार हीत हितांशी कोठारी, स्वागताध्यक्ष श्रीमती रुकमणी बाई शांतिलाल प्रकाश जीवन हिम्मत धर्मेश नरेश कोठारी आदि को सम्मानित किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story