pm
एम्सटर्डम (एजेंसी)। आमतौर पर सत्ताधारी लोग बड़े तामझाम से रहते हैं। यहां तक कि सत्ता छोड़ने के बाद भी उनकी ठसक कम नहीं होती। लेकिन नीदरलैंड (Netherlands) से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। यहां पर 14 साल तक प्रधानमंत्री रह चुके मार्क रूटे (mark rootte) ने जिस तरह से ऑफिस (Office) छोड़ा है, उसकी खूब तारीफ हो रही है। मार्क रूटे ने बेहद सादगी भरे अंदाज में प्रधानमंत्री कार्यालय (The Office of the Prime Minister) को अलविदा कहा। विदाई समारोह खत्म होने के बाद वह अकेले ही बाहर निकले। नए प्रधानमंत्री (Prime Minister) से हाथ मिलाया। वहां पर रखी अपनी साइकिल (Bicycle) उठाई और चल दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ऑफिस से बाहर निकलने के बाद मार्क रूटे नए प्रधानमंत्री से हाथ मिलाते हैं। इसके बाद वह अपनी साइकिल के पास पहुंचकर ताला खोलते हैं और उस पर सवार होते हैं। तभी पीछे से एक आवाज आती है। इसके बाद मार्क फिर साइकिल से उतरते हैं और आवाज देने वाले शख्स से मुलाकात करते हैं। इसके बाद वह साइकिल पर सवार होकर निकल जाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ तालियां बजा रहा होता है और खुशी का इजहार कर रहा होता है। मार्क रूटे बीते 14 साल से नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रहे हैं। अब उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन करते हुए डिक स्कूफ (dick scoff) को पद सौंप दिया है।

Editorial

Editorial

Next Story