Mahasati Kumudlata
मुंबई। महासती डॉ. कुमुदलता (Mahasati Kumudlata) मसा डॉ. महाप्रज्ञा मसा डॉ. पद्मकीर्ति मसा राजकीर्ति मसा का चातुर्मास प्रवेश (Chaturmas Pravesh) डोंबिवली में शनिवार 13 जुलाई को होगा। संघ अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत ने बताया कि मुहूर्त के अनुसार महासती श्रीकच्छ कड़वा पाटीदार भवन, डोंबिवली पूर्व में प्रवेश करेंगे। उसके पूर्व रैली निकाली जाएगी जिसमें अहिंसा व लोक कल्याण का संदेश देते हुए महासती आयोजन स्थल पहुंचेंगे। चातुर्मास प्रवेश के दौरान जैन समाज सहित डोंबिवली के रहवासी उपस्थित रहेंगे। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विमल डांगी ने बताया कि यह वर्षावास आध्यात्मिक क्रांति के नए आयाम स्थापित करेगा। दक्षिण भारत और उत्तर भारत की कई सामाजिक राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन को लेकर प्रतिदिन संघ व चातुर्मास समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित हो रही है, जिसमें लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम सफल बनाने संघ, चातुर्मास समिति व अन्य संगठनों के पदाधिकारी एक महीने से जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं। प्रतिदिन हो रही बैठकों में संघ अध्यक्ष बसन्तीलाल चपलोत, चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डांगी के नेतृत्व में संघ मंत्री मनोज कागरेचा, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र मादरेचा, चातुर्मास समिति मंत्री आनन्द बडोला, कोषाध्यक्ष भावेश बोल्या, गुरू अम्बेश सौभाग्य जैन ट्रस्ट डोंबिवली अध्यक्ष बक्तावरमल सिसोदिया, मंत्री महेन्द्र चपलोत, कोषाध्यक्ष जयन्तीलाल सिसोदिया, महिला मण्डल अध्यक्ष वैशाली चपलोत, मंत्री आशा वदामा, कोषाध्यक्ष सीमा सियाल, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष योगेश पानगड़िया, मंत्री कोषाध्यक्ष गौतम बाबेल, दीपक गोखरू, कन्या मण्डल अध्यक्ष निकिता सिसोदिया, मंत्री इशिका सियाल, कोषाध्यक्ष काजल चौहान, इन्दरमल वडालमिया, श्याम कागरेचा, किरण बम्ब, लोकेश कागरेचा, राजेन्द्र चपलोत, राकेश चपलोत, महावीर सुराणा, नवरत्न बाबेल, देवेन्द्र संचेती, जोनु मारू, राजेश वदामा, आशीष बोहरा, राजू सौलंकी जुड़े हुए हैं।
Next Story