✕
घाटकोपर में कल होगा चातुर्मास प्रवेश
By EditorialPublished on
श्रमण संघीय साध्वी विनयप्रभा मसा व साध्वी नमिताश्री मसा 7 जुलाई को विहार कर साकीनाका नाकोड़ा भवन पहुंचेंगे। वहां से मेवाड़ संघ मुंबई उपसंघ घाटकोपर की अगुवाई में 8 जुलाई को साकीनाका से प्रातः साध्वीवृन्द शोभा यात्रा के साथ आनंद भवन साधना सदन असल्फा में चातुर्मास हेतु प्रवेश करेंगे।

x

मुंबई। श्रमण संघीय साध्वी विनयप्रभा मसा व साध्वी नमिताश्री मसा 7 जुलाई को विहार कर साकीनाका नाकोड़ा भवन पहुंचेंगे। वहां से मेवाड़ संघ मुंबई उपसंघ घाटकोपर की अगुवाई में 8 जुलाई को साकीनाका से प्रातः साध्वीवृन्द शोभा यात्रा के साथ आनंद भवन साधना सदन असल्फा में चातुर्मास हेतु प्रवेश करेंगे। प्रवेश पश्चात आनंद भवन से अहिंसा रैली निकल एलबीएस रोड स्थित पाटीदारवाड़ी में धर्मसभा में परिवर्तित होगी। साध्वीवृन्दो के चातुर्मासिक प्रवचन होंगे। इसी दौरान घाटकोपर संघ, महिला मंडल, नवयुवक मंडल एवं कन्या मंडल का शपथ समारोह भी होगा। संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी संघ अध्यक्ष हिम्मत रांका, मंत्री कमलेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष रवि सोनी, महिला मंडल अध्यक्ष स्नेहलता सिंघवी, मंत्री लीला चोरड़िया, कोषाध्यक्ष मोनिका नाबेड़ा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष दिलपेश चीपड़, मंत्री दिनेश तातेड़, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र बोकड़िया होंगे। कार्यक्रम सफल बनाने सम्पूर्ण संघ लगा हुआ है। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
