vidhansabha election
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बाद देश भर के अलग-अलग राज्यों की 13 विधानसभा (Vidhansabha) सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से कुछ सीटें तो लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई विधायकों ने संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने के लिए विधायकी छोड़ी थी, लिहाजा वह विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं।
वहीं, कुछ विधायकों के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हो गई, जिसके नए विधायकों को चुनने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। दरअसल, 10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन 14 जून को जारी हुआ था, नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून रही और स्क्रूटनी भी 24 जून को हो चुकी है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई थी। इन सारी प्रक्रियाओं के बाद अब 10 जुलाई को वोटिंग होनी है, जिसके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।
Next Story