✕
अणुव्रत समिति मुंबई की वार्षिक साधारण सभा आयोजित
By EditorialPublished on
अणुव्रत समिति मुंबई (Anuvrat Samiti Mumbai) की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन ठाणे तेरापंथ भवन में हुआ। अणुविभा के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका ने आचार संहिता का वाचन कर संकल्प दिलाए। प्रचार मंत्री मनीषा चंडालिया ने मीटिंग के मिनट्स का वाचन किया जिसे पारित किया गया।

x

मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई (Anuvrat Samiti Mumbai) की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन ठाणे तेरापंथ भवन में हुआ। अणुविभा के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका ने आचार संहिता का वाचन कर संकल्प दिलाए। प्रचार मंत्री मनीषा चंडालिया ने मीटिंग के मिनट्स का वाचन किया जिसे पारित किया गया। समिति अध्यक्ष रोशनलाल मेहता ने कहा कि टीम की वजह से हमें अच्छा काम करने का मौका मिला। वसंत कुमठ और नरेंद्र मुणोत के कार्य की सराहना की। मंत्री राजेश चौधरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल कोठारी ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, सहमंत्री मनोज सिंघवी ने विचार रखे। मुंबई तेरापंथी सभाध्यक्ष माणक धींग ने कहा कि देश के नैतिक विकास हेतु आचार्य तुलसी ने अणुव्रत का सूत्रपात किया। सभा कार्याध्यक्ष नरेश बाफना, चिराग पामेचा, किरण परमार, ठाणे संयोजक रतन कच्छारा, स्वाति सोनी, मीना बाफना, विराग मधुमालती ने विचार रखे। अणुविभा राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चपलोत, मीडिया सदस्य महावीर बडाला, जयंती बरलोटा, नरेंद्र तातेड, युवक परिषद् अध्यक्ष कमलेश चोरड़िया, मंत्री दिनेश सुतरिया, निवर्तमान अध्यक्ष कंचन सोनी, चंद्रप्रकाश बोहरा, किशोर धाकड़, सुशील हिरण, पूर्व अध्यक्ष गणपत डागलिया, मनोहर कच्छारा, ठाणे सभा मंत्री पवन ओस्तवाल, सुभाष हिंगड, भंवरदास, विमला हिरण, महिला मंडल ठाणे अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीश्रीमाल, मंत्री भारती ओस्तवाल, लतिका डागलिया उपस्थित रहे। आभार मनोहर कच्छारा ने किया। संचालन प्रियंका सिंघवी और राजू बाफना ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
