Ram temple.
अयोध्या (एजेंसी)। राम मंदिर (Ram Mandir) के 161 फीट ऊंचे शिखर पर 46 क्विंटल का 50 फीट ऊंचा ध्वजदंड लगाया जाएगा। ध्वजदंड (flag staff) पीतल का है। इसे इसी वर्ष 8 जनवरी को अहमदाबाद (Ahmedabad) से रामनगरी (Ramnagari) लाया जा चुका है और इसी वर्ष के अंत तक शिखर का निर्माण पूर्ण होने के बाद स्थापित किया जाना है।
शुक्रवार को श्रीराम मंदिर निर्माण समिति (Shri Ram Temple Construction Committee) की बैठक में इस पर विचार किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के सदस्य डा. अनिल मिश्र ने बताया कि ध्वजदंड को लेकर मंदिर निर्माण समिति पूरी सजगता बरत रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि आंधी-तूफान व बंदरों के उपद्रव से पार पाते हुए यह किस प्रकार पूरी स्थिरता और दृढ़ता से स्थापित सकता है।
मुख्य शिखर के अतिरिक्त पांच उप शिखर भी ध्वज से युक्त होंगे और इनके भी लिए 20- 20 फीट ऊंचा पीतल का ध्वजदंड मुख्य दंड के साथ लाया जा चुका है। ध्वजदंडों का निर्माण अहमदाबाद की कंपनी अंबिका इंजीनियरिंग वर्क्स ने किया है।
मंदिर में 1.30 लाख घन फीट शिलाएं और लगेंगीः श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कार्यदायी संस्था एलएंडटी के कार्यालय में हुई पाक्षिक बैठक में तय किया गया कि मंदिर निर्माण में 1.30 लाख घन फीट शिलाएं और प्रयुक्त होंगी। राजस्थान (Rajasthan) के बंसी पहाड़पुर के लाल बलुआ पत्थर से मंदिर का निर्माण हो रहा है।
25 और मूर्तियों की होगी स्थापनाः बैठक अन्य बिंदुओं पर विचार करते हुए मुख्य गर्भगृह में स्थापित रामलला (Ramlalla) के अतिरिक्त 25 अन्य मूर्तियों की स्थापना को लेकर कार्ययोजना बनाई गई है। इन 25 मूर्तियों में से छह प्रथम तल के गर्भगृह में स्थापित की जाएंगी।
Editorial

Editorial

Next Story