jewelery shop
मुंबई। भिवंडी शहर के केशरबाग इलाके में स्थित एक जूलरी शॉप (jewelery shop) में ग्राहक के तौर पर दाखिल हुई दो बुरकाधारी महिलाओं ने जूलर की नजर बचाते हुये करीब आठ लाख रुपये के स्वर्णाभूषण चुरा लिये और फरार हो गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भिवंडी के पुराने ठाणे रोड पर केशरबाग इलाके में किरण ज्वेलर्स नाम की जूलरी शॉप है। स्वर्णाभूषण खरीदने के बहाने दो बुरकाधारी महिलायें शॉप में आई थीं। उन्होंने सेल्समैन भगवानराम से जूलरी के बारे में बातचीत शुरु कर दी और इसी दौरान चुपके से ट्रे में रखी सोने की नाक की 200 नथनी चुरा ली। इसके बाद ये दोनों महिलायें वहां से चंपत हो गईं। बाद में जूलर मंछालाल जसाजी चौहान को इस चोरी का पता चला तो उन्होंने तत्काल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। भिवंडी भोईवाडा पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महिलाओं की तलाश में जुटी है।
Next Story