IND vs ZIM
IND vs ZIM हरारे (एजेंसी)। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खुमार खत्म हो चुका है। भारतीय टीम (Team India) खिताब जीतकर वापस घर भी लौट चुकी है। अब सभी की निगाहें जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज पर हैं। इस सीरीज के लिए भारत के सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया है। वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी युवा शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा है। दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी, जिसका पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4.30 बजे बजे से खेला जाएगा।
टी20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का कीर्तिमान इस वक्त बरमूडा की टीम के पास है। टीम ने साल 2021 से लेकर 2023 तक लगातार 13 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। वहीं मलेशिया ने भी ये कारनामा किया है। टीम ने साल 2022 में लगातार 13 मुकाबले जीते हैं। ये दोनों देश टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं। इसके बाद अगर आगे की बात की जाए तो अफगानिस्तान की टीम ने साल 2018 से लेकर 2021 तक लगातार 12 टी20 और टेस्ट इंटरनेशनल मैच जीते हैं। वहीं रोमानिया ने भी साल 2020 से लेकर 2021 तक लगातार 12 मैच जीते हैं।
लगातार 12 मैच जीत चुकी है टीम इंडिया
भारतीय टीम ने साल 2021 से लेकर 2022 तक लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद ये जीत का सिलसिला टूट गया था। लेकिन अब फिर से टीम इंडिया लगातार इतने ही मैच जीत चुकी है और जीत के रथ पर सवार है। साल 2023 से शुरू हुआ ये क्रम साल 2024 तक यानी अभी तक जारी है। अगर टीम इंडिया जिम्बाब्वे को पहले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में हरा देती है तो उसकी लगातार मैच जीतने की संख्या 12 से बढ़कर 13 हो जाएगी। यानी लगातार 13 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाला खेलने वाला भारत पहला देश बन जाएगा।
दो मैच लगातार जीते तो बनेगा नया कीर्तिमान
इतना ही नहीं, भारतीय टीम के पास मौका है कि वो सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दे। यानी बरमूडा और मलेशिया को भी पीछे कर दे, इसलिए उसे लगातार दो और मैच जीतने होंगे, जो काम कोई मुश्किल नहीं है। टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच शनिवार को यानी 6 जून को खेलना है, वहीं दूसरा मुकाबला 7 जून को खेला जाएगा, जो कि रविवार को है। दोनों मैच हरारे में खेले जाएंगे। यानी दो दिन में टीम इंडिया बड़ा इतिहास रच देगी, जिसे बाद में तोड़ना नामुमकिन तो नहीं, लेकिन मुश्किल जरूर हो जाएगा।
दोनों टीमें इस प्रकार है
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, धूव जुरेल (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रियान पराग, साई सुदर्शन, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, आवेश्श खान, तुषार देशपांडे, हर्षित राणा, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई।
जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनथन कैंपबेल, टेंडई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काड्या, क्लाइव मडेंडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायन मायर्स, एंटम नकवी, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।
Next Story