swcha pakvada
मुंबई। तेरापंथ समाज (Terapanth Samaj) दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के तत्वावधान में मुनि कुलदीप कुमार (Muni Kuldeep Kumar) एवं मुनि मुकुल कुमार (Muni Mukul Kumar) का चातुर्मासिक (Chaturmas) प्रवेश एवं तेरापंथी सभा, युवक परिषद एवं किशोर मंडल का शपथ समारोह 7 जुलाई को प्रातः महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में होगा। रिलायंस हॉस्पिटल से प्रवेश रैली रवाना हो प्रार्थना समाज, सिक्का नगर, सीपी टैंक, कबूतरखाना, भूलेश्वर होते हुए स्कूल पहुँचेगी। तैयारियों में आचार्य महाप्रज्ञ फाउंडेशन, तेरापंथी सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, किशोर मंडल एवं अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक लगे हुए हैं। फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, कार्याध्यक्ष गणपत डागलिया, महामंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिसोदिया, सभाध्यक्ष सुरेश डागलिया, मंत्री दिनेश धाकड़, युवक परिषद् अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, मंत्री श्रेयांस मुणोत, कोषाध्यक्ष पंकज बोलिया, महिला मंडल अध्यक्ष वनिता धाकड़, मंत्री संगीता राठौड़, कोषाध्यक्ष सुमन नाहर, अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र मुणोत, सह संयोजक निलेश धाकड़ व बाबू धींग, रैली संयोजक अशोक धींग, सह संयोजक रोनक धाकड़ आदि सक्रिय हैं। यह जानकारी नितेश धाकड़ ने दी।
Next Story