✕
ठाकुरद्वार में चातुर्मास प्रवेश कल
By EditorialPublished on
मेवाड़ संघ (Mewar Union) मुंबई (Mumbai), उपसंघ ठाकुरद्वार (Thakurdwar) में रविवार 7 जुलाई को महासती उज्ज्वलाकुंवर मसा, कीर्तिसुधा मसा, उन्नतिश्री मसा का चातुर्मास (Chaturmas ) प्रवेश साधना सदन में विशेष मुहूर्त में होगा। संघ मंत्री विजय कोठारी ने बताया कि संघ अध्यक्ष किशनलाल मांडोत के नेतृत्व में होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को महासती से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रवेश के लिए प्रवचन व लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम मोरार बाग में होगा। तैयारियों में वरिष्ठ पदाधिकारियों के स

x
मुंबई। मेवाड़ संघ (Mewar Union) मुंबई (Mumbai), उपसंघ ठाकुरद्वार (Thakurdwar) में रविवार 7 जुलाई को महासती उज्ज्वलाकुंवर मसा, कीर्तिसुधा मसा, उन्नतिश्री मसा का चातुर्मास (Chaturmas ) प्रवेश साधना सदन में विशेष मुहूर्त में होगा। संघ मंत्री विजय कोठारी ने बताया कि संघ अध्यक्ष किशनलाल मांडोत के नेतृत्व में होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को महासती से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रवेश के लिए प्रवचन व लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम मोरार बाग में होगा। तैयारियों में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कोषाध्यक्ष शांतिलाल कोठीफोडा, युवा अध्यक्ष अनिल सियाल, प्रकाश राजावत, हिम्मत इटोदिया, ज्ञानजी मेरतवाल, हीरालाल चौहान, रमेश सियाल, गणपत साँखला, जीवन कोठारी, विनोद सिंघवी, महिला मंडल अध्यक्ष आशा कोठारी, मंत्री रेखा सिंघवी, सुशीला सिसोदिया, सायरबेन कोठीफोडा, सरोज सियाल, कन्या मंडल अध्यक्ष रिया सियाल, यशवी कच्छारा, निशि मेहता एवं बंसी राजगुरु सक्रिय हैं। महासती की चिंचपोकली से कांदावाड़ी विहार यात्रा के दौरान दादर उपसंघ अध्यक्ष महावीर सोनी, सुनील कोठारी, संदीप भंडारी, रश्मि भंडारी आदि मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
