menal waterfall
बेगूं (प्रातःकाल संवाददाता)। बेगूं (Begu) का प्रसिद्ध मेनाल का झरना (Menal Falls) पहली ही झमाझम बारिश में चल पड़ा है। इसका मनोहारी और विहंगम नजारा देखने भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बेगू उप खंड क्षेत्र में अब तक 158 मिली मीटर अर्थात 6 इंच बारिश (Rain) रिकार्ड की जा चुकी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक मुख्यालय पर 30 मिली मीटर बारिश हुई। दिनभर मध्यम दर्जे की बारिश चलती रही। इससे वातावरण में एकदम ठंडक छा गई है। करीब 3 बजे बाद मेनाल चल पड़ा। चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में मानसून (monsoon) के प्रवेश के साथ ही सबको इस झरने के चलने का इंतजार रहता है। इसकी लंबाई 200 फीट से अधिक है।
Next Story