terapanth sabha
मुंबई। मुनि कमल कुमार स्वामी (Muni Kamal Kumar Swami) के सानिध्य में तेरापंथी सभा (Terapanthi Sabha ) ठाणे (Thane) का शपथ समारोह (oath ceremony) आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ठाणे सांसद नरेश महस्के, विधायक निरंजन डावखरे व प्रताप सरनाईक, महाराष्ट्र भाजपा सचिव संदीप लेले थे। आरम्भ में मीनाक्षी भूतोडिया ने भजनों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर शानदार शांतिभाई ने दान दया और जीने की कला हँसी मज़ाक में बताई। श्रावक निष्ठा पत्र (Shravak Nishtha Patra) का वाचन मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग ने किया।
terapanth sabha
ठाणे के नवनियुक्त अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महेंद्र वागरेचा को मिली। टीम में निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सोनी, कार्याध्यक्ष नरेश बाफना, मंत्री पवन ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष कमलेश चंडालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा, लक्ष्मीलाल सिंघवी, हसमुख श्रीश्रीमाल, नवरत्न दुग्गड, नवरत्न गोखरू, संगठन मंत्री राजेश बापना, सहमंत्री कमलेश दुग्गड, मनीष गोगड़, सह संगठन मंत्री पंकज नौलखा, ललित मेहता, सहकोषाध्यक्ष अमृत श्रीश्रीमाल, राकेश दुग्गड, मुख्य न्यासी रमेश पूनमिया, सह न्यासी विजयराज सोलंकी, कपूरचंद श्रीश्रीमाल, हेमंत मेहता, पारसमल बाफना, कन्हैयालाल चंडालिया ने भी शपथ ली। निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सोनी ने महेंद्र वागरेचा को शपथ दिलाई। इसके बाद महेंद्र वागरेचा ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई व कहा कि ज्ञानशाला, जीवन विज्ञान, किशोर, कन्या का विकास मेरा प्रमुख विजन रहेगा।
terapanth sabha
कार्याध्यक्ष नरेश बाफना ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई व मंत्री पवन ओस्तवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे निस्वार्थ सेवा देकर समाज के विकास में योगदान देंगे ताकि समाज और मजबूत बन सके। कार्यक्रम में शांतिलाल पोखरना, फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़, विक्रम नाहटा, के एल परमार, बी सी भलावत, ख्यालीलाल तातेड, सतीश मेहता, अर्जुन चौधरी, नरेश सोनी, विजय संचेती, दिनेश सुतरिया, सुरेश मेहता, प्रकाश मेहता, विनोद बाफना, विजय पटवारी, सुनील इंटोदिया, सुरेश सिंघवी, दीपक राठौड़, दिनेश चपलोत आदि की उपस्थिति रही। ठाणे महिला मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीश्रीमाल, मंत्री भारती ओस्तवाल, युवक परिषद अध्यक्ष निर्मल चंडालिया, पंकज बाफना, कमलेश चोरडिया, सन्नी मेहता एवं टीम ने व्यवस्थाएं संभाली। कन्या, किशोर मंडल, ज्ञानशाला व ठाणे श्रावक समाज की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story