fraud
नवी मुंबई। दिघा (Digha) में एक जूलरी शॉप (jewelery shop) में सेंधमारी (burglary) के चार आरोपियों को रबाले एमआईडीसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का माल, अपराध में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को धर दबोचने में कामयाबी पाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिघा में आईजी ज्वेलर्स में मंगलवार रात को सेंधमारी की यह वारदात हुई थी। रात को जूलरी शॉप बंद थी, उस समय चोरों ने गैस कटर की मदद से शटर काटकर अंदर घुसपैठ की थी। इसके बाद जूलरी लूटकर सेंधमार फरार हो गये। सुबह जूलरी शॉप के मालिक भंवरलाल चौधरी दुकान पर पहुंचे तो सेंधमारी का पता चला। उन्होंने रबाडे एमआईडीसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील वाघमारे ने सहायक निरीक्षक नितीन कुंभार, उपनिरीक्षक दीपक शेलके की टीम को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था। कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में जांच करते हुये चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारो आरोपी कलवा इलाके के रहनेवाले हैं। पुलिस ने उनसे चोरी के 65 हजार के स्वर्णाभूषण, अपराध में इस्तेमाल की गई कार और शटर काटने के लिये इस्तेमाल गैस कटर बरामद कर लिया है।
Editorial

Editorial

Next Story