Terapanth Youth Council Nalasopara
मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद नालासोपारा (Terapanth Youth Council Nalasopara) के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनोज सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सोलंकी ने अपनी कार्यकारिणी में दीपक वागरेचा को मंत्री, अमित मेहता व उमेश कोठारी को उपाध्यक्ष, दीपक सोलंकी व पंकज खाब्या को सहमंत्री, प्रकाश सोलंकी को कोषाध्यक्ष व अर्पित ढालावत को संगठन मंत्रीबनाया। सोलंकी ने कहा कि संघ नियमावली व गरिमा को अक्षुण्ण रख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी पारस बाफना, अशोक सोलंकी, तेरापंथी सभा नालासोपारा अध्यक्ष सीपी धाकड़, अनिल परमार, प्रकाश कोठारी, मदनलाल धाकड़, चंदनमल मादरेचा, हीरालाल डागलिया, महेन्द्र सोलंकी, दिनेश धाकड़ व कालूलाल राठौड़ मौजूद रहे।
Next Story