✕
वाशी तेरापंथ समाज का स्नेह मिलन, भिक्षु भक्ति एवं शपथ ग्रहण संपन्न
By EditorialPublished on
तेरापंथ समाज वाशी (Terapanth Samaj Vashi) का स्नेह मिलन समारोह, वाशी सभा का शपथ ग्रहण व भिक्षु भक्ति का आयोजन भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी में हुआ। कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंघवी एवं चेतन कोठारी ने बताया कि भिक्षु भक्ति का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से सोहनलाल कोठारी ने किया।

x

मुंबई। तेरापंथ समाज वाशी (Terapanth Samaj Vashi) का स्नेह मिलन समारोह, वाशी सभा का शपथ ग्रहण व भिक्षु भक्ति का आयोजन भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी में हुआ। कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंघवी एवं चेतन कोठारी ने बताया कि भिक्षु भक्ति का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से सोहनलाल कोठारी ने किया। गायक निलेश बाफना ने भक्तिमय माहौल बना दिया। दूसरे चरण में शपथ विधि किरण परमार, महेश बाफना, पवन चोरडिया के मंत्रोच्चार से शुरू हुई। मंगलाचरण वाशी महिला मंडल ने एवं विजय गीत का संगान वाशी युवक परिषद व भिक्षु भक्ति मंडल ने किया। श्रावक निष्ठा-पत्र का वाचन वाशी सभा के पूर्व अध्यक्ष संपतलाल बागरेचा ने किया। स्वागत वक्तव्य वाशी सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया, युवक परिषद अध्यक्ष अरविंद खाटेड, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष ललित बाफना, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी, कार्यक्रम मुख्य प्रायोजक ललित बोहरा ने दिया।
मुंबई सभाध्यक्ष मानक धींग ने वाशी सभा को शपथ दिलाई। युवक परिषद् के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष तेरापंथ सभा मुंबई बीसी भलावत ने युवक परिषद व किशोर मंडल को शपथ दिलाई। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने विचार रखे।
आयोजन के मुख्य प्रायोजक मीना ललितकुमार हर्षकुमार बोहरा परिवार एवं सहप्रायोजक भिक्षु भक्ति मंडल वाशी तथा कार्यक्रम सहयोगी चंद्रादेवी हस्तीमल चंडालिया एवं भीमराज अरविन्द नमन खाटेड परिवार, विज्ञापन सौजन्य अणुव्रत समिति क्षेत्र नवी मुंबई वाशी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में तेरापंथी सभा मुंबई संरक्षक भीकमचंद नाहटा, के एल परमार, अर्जुन चौधरी, तखतमल धोखा, अमृतलाल खाठेड़, विजयसिंह संचेती, प्रशांत तातेड, अर्जुन सोनी, भगवतीलाल धाकड़, चंद्रप्रकाश मादरेचा, हेमेंद्र सोनी, दिलखुश मेहता, रमेश चौधरी, लक्ष्मण कोठारी, विनोद खिंवेसरा, शांतिलाल सिंघवी, महिला मंडल आंचलिक संयोजिका निर्मला चंडालिया, जैन विद्या वाशी केंद्र व्यवस्थापिका इंदु वडाला, स्थानकवासी संघ अध्यक्ष जयप्रकाश बोहरा, कोषाध्यक्ष राजू कावड़िया, युवक परिषद् मंत्री नीलेश कोठारी, कोषाध्यक्ष कैलाश गुंदेचा, रतनलाल सियाल, महावीर चोरडिया, प्रकाश चोरडिया, किशोर मंडल संयोजक नमन कावड़िया व सहसंयोजक, नवी मुंबई क्षेत्र से तेरापंथ सभा युवक परिषद अध्यक्ष मंत्री महावीर इंटरनेशनल नवी मुंबई अध्यक्ष बलवंत चोरडिया, तेरापंथ सभा वाशी के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद बाफना, नरेंद्र वडाला, धर्मेश श्रीमाल, रमेश बाफना, सुरेश मोटावत, विनोद मेहता आदि की उपस्थिति रही।
गुरु दर्शन यात्रा संयोजक ललित बोहरा, अजीत कच्छारा, सुशील मेडतवाल ने यात्रा के बारे में जानकारी दी। आयोजन सफल बनाने हरीश गादिया, रंजीत खाठेड़, विमल कोठारी, नितेश बाफना, सुशील कोठारी, शंकर कोठारी, राकेश चंडालिया, राजेश एस धोका, पुष्पेंद्र बोहरा, आत्मबोध कोठारी, प्रवीण चोरडिया, महावीर सोनी, नियम जैन, प्रथम जैन, संध्या कोठारी, पिंकी कोठारी, स्वीटी खाठेड, सोनिया सिंघवी, हेमा कोठारी, रंजना हिरण, धृति खाटेढ़, जीया बाफना, सारा बाफना, वाशी सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल, ज्ञानशाला परिवार सामायिक परिवार, भिक्षु भक्ति मंडल के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। आभार ज्ञापन सभा मंत्री पवन परमार ने किया। संचालन मुंबई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं फाउंडेशन के महामंत्री बाबूलाल बाफना, अणुव्रत समिति मुंबई के पूर्व मंत्री चेतन कोठारी ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश राठौड़ ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
