✕
भायंदर में मनाया प्रज्ञा दिवस
By EditorialPublished on
आचार्य महाप्रज्ञ का 103वां जन्मदिन भायंदर पश्चिम में प्रज्ञा दिवस (Pragya Diwas) के रूप में साध्वी पुण्ययशा आदि ठाणा 4 के सानिध्य में मनाया गया।

x

मुंबई। आचार्य महाप्रज्ञ का 103वां जन्मदिन भायंदर पश्चिम में प्रज्ञा दिवस (Pragya Diwas) के रूप में साध्वी पुण्ययशा आदि ठाणा 4 के सानिध्य में मनाया गया। शुरुआत राजीव गिया के मंगलाचरण से हुई। साध्वी पुण्ययशा ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ अनिर्वचनीय महाशक्ति थे और उनकी प्रज्ञा जाग्रत थी। साध्वी विनितयशा ने आचार्य महाप्रज्ञ के व्यक्तित्व को अनेक प्रसंगों के माध्यम से बताया। साध्वी बोधि प्रभा ने गीतीका से आचार्य महाप्रज्ञ की अभिवंदना की। युवक परिषद अध्यक्ष सुनील डांगी, मंत्री कुलदीप लोढा, परेश भंडारी, भगवती वागरेचा, पुष्पा लोढा ने विचार रखे। महिला मंडल ने गीतिका की प्रस्तुति दी। आभार ज्ञापन पूर्व सभाध्यक्ष भगवती भंडारी ने किया। संचालन साध्वी वर्धमानयशा ने किया। यह जानकारी पारस कच्छारा ने दी।
Next Story
Related News
X

