झारखंड (Jharkhand) मुक्ति मोर्चा (Mukti Morcha) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने चंपई सोरेन (Champai Soren) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद से राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन (C P Radhakrishnan) को इस्तीफा (resign) सौंपने के बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा है। राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए कल दस बजे तक सूचित करने की बात कही है। इससे पहले राज्य में सत्तारूढ़ दल ने राज्यपाल सीप


hemant soren
रांची (एजेंसी)। झारखंड (Jharkhand) मुक्ति मोर्चा (Mukti Morcha) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने चंपई सोरेन (Champai Soren) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद से राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन (C P Radhakrishnan) को इस्तीफा (resign) सौंपने के बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा है। राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए कल दस बजे तक सूचित करने की बात कही है। इससे पहले राज्य में सत्तारूढ़ दल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आज मुलाकात का वक्त मांगा।
राजभवन से समय मिलने के बाद चंपाई सोरेन व हेमंत सोरेन समेत अन्य नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद चंपाई सोरेन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने चंपाई सोरेन का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें नई व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहने के लिए कहा। इस्तीफा देने के बाद राज भवन से निकलने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में चंपाई सोरेन ने कहा कि हमने नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय लिया है। पहले मुझे दायित्व दिया गया था। आज हमने सभी की राय से निर्णय लिया है। हमारा गठबंधन मजबूत है और हम लोग का विचार एक है। हमने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है और हम लोगों ने हेमंत बाबू को नेता चुना है। इससे पहले यहां इंडिया गठबंधन (india alliance) के विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को आम सहमति से विधायक दल का नेता चुना गया।
Editorial

Editorial

Next Story