✕
सेना अग्निवीर भर्ती 19 से 26 अगस्त तक भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में 6 जिलों के युवा लेंगे भाग
By EditorialPublished on
जिला मुख्यालय (District Headquarters) पर अगस्त माह में प्रस्तावित सेना भर्ती (army recruitment) ' रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, सेना भर्ती निदेशक कर्नल आलोक रंजन सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

x
भरतपुर (प्रा.सं.)। जिला मुख्यालय (District Headquarters) पर अगस्त माह में प्रस्तावित सेना भर्ती (army recruitment) ' रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, सेना भर्ती निदेशक कर्नल आलोक रंजन सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने कहा कि सेना भर्ती रैली का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित लोहागढ स्टेडियम (Lohagarh Stadium) में किया जायेगा। सेना 1 भर्ती रैली के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं में सम्बंधित विभाग गुणवत्ता के साथ तैयारी पूरी करते हुए समन्वय से कार्य का करें। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती रैली में 6 व्य जिलों से अभ्यर्थी आयेंगे उन्हें आवागमन, रहवास, भोजन आदि की व्यवस्था में सम्बंधित अधिकारी सेना भर्ती कार्यालय से संवाद रखते हुए समय पर पूरी करें। उन्होंने कहा कि एम्बूलेंस मय चिकित्सकों की व्यवस्था, ई-मित्र, शामियाना, कूलर-पंखे, लाइटिंग, हाईमास्क लाईट, कचरा प्रबंधन हेतु डस्टबिन, इंटरनेट, पेयजल एवं शौचालय, भर्ती स्थल तक मार्गदर्शक पट्टिका की उचित व्यवस्था रखी जाये। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती के दौरान भर्ती स्थल में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी जिसके लिए उपयुक्त पॉइन्ट्स को चिन्हित कर समय पर सीसीटीवी लगवाया जाना सुनिश्चित करें। नगर विकास न्यास आवश्यक तैयारियां में सहयोग करें तथा नगर निगम नियमित सफाई के लिए विशेष टीम तैनात करें।
उन्होंने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए शिक्षक नियुक्त करने तथा दौड़ के लिए ट्रैक निर्माण में खेल अधिकारी को सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए रोडवेज पर्याप्त बसों की व्यवस्था रखें जिससे आने जाने में परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए जसवंत प्रदर्शनी मैदान में लगाए जाने वाले रैन बसेरों में समन्वय के साथ उचित व्यवस्था करवाया जाना सुनिश्चित करें। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेना भर्ती रैली के दौरान सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करते हुए दिए गए दायित्वों को समय पर पूरा करें।

Editorial
Next Story
Related News
X
