✕
यशश्री शिंदे हत्याकांड - मुख्य आरोपी दाऊद शेख कर्नाटक से गिरफ्तार
By EditorialPublished on
Yashashree Shinde murder case - नवी मुंबई के उरन इलाके में पिछले दिनों यशश्री शिंदे नाम की युवती की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई थी। अब इस हादसे में मुंबई पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी दाऊद शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

x

Yashashree Shinde murder case मुंबई। नवी मुंबई के उरन इलाके में पिछले दिनों यशश्री शिंदे नाम की युवती की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई थी। अब इस हादसे में मुंबई पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी दाऊद शेख को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दाऊद को कर्नाटक के गुलबर्गा से पुलिस ने पकड़ा है। पीड़िता यशश्री शिंदे के गुरुवार को लापता होने की सूचना मिली थी और इसके बाद उनका शव शनिवार को नवी मुंबई के उरण में एक रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला। यशश्री की कमर और पीठ पर चाकू से हमला किया गया था, साथ ही 20 साल की यशश्री के प्राइवेट पार्ट को भी बुरी तरह से कुचला गया था। वह उरण की रहने वाली थी और करीब 25 किलोमीटर दूर बेलापुर में काम करती थी।
अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि प्रेम संबंध में गड़बड़ी के बाद महिला की हत्या की गई। लड़की का प्रेमी भी लड़की के साथ लापता हो गया था और अभी तक नहीं मिला है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसका पता लगाने के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इस बीच उरन पुलिस ने कर्नाटक से मोहसिन नाम के एक अन्य शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोहसिन भी यशश्री शिंदे के संपर्क में था, जिसे लेकर दाऊद शेख और यशश्री शिंदे के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

Editorial
Next Story
Related News
X
