✕
हिमाचल, पंजाब और तेलंगाना में क्यों नहीं कर रहे कास्ट सेंसस
By EditorialPublished on
लोकसभा (Loksabha) में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जाति जनगणना (Census) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने जाति जनगणना कराने की मांग की है। वहीं राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा (BJP) ने जवाब दिया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने पूछा कि कर्नाटक (Karnataka) में जाति जनगणना करा कर रखी हुई है लेकिन उसे जारी नहीं किया जा रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी दावा करते हैं की जाति जनगणना इनके कहने पर हुई, क्या तेजस्वी या

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा (Loksabha) में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जाति जनगणना (Census) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने जाति जनगणना कराने की मांग की है। वहीं राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा (BJP) ने जवाब दिया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने पूछा कि कर्नाटक (Karnataka) में जाति जनगणना करा कर रखी हुई है लेकिन उसे जारी नहीं किया जा रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी दावा करते हैं की जाति जनगणना इनके कहने पर हुई, क्या तेजस्वी यादव इसको स्वीकार करते हैं कि यह जनगणना राहुल गांधी के कहने पर हुई या फिर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के कहने पर हुई ? सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जहां पर भी इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में है, वहां पर उनको जाति जनगणना करनी चाहिए। उन्होंने कहा, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और वेस्ट बंगाल में क्यों नहीं कर रहे हैं?
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने कास्ट सर्वे कर के रखा है लेकिन वह डाटा जारी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने धमकी दी है कि अगर आपने इसे जारी किया तो परिणाम बहुत बुरा होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
