✕
खेलते समय सात साल की बच्ची की हुई मौत
By EditorialPublished on
मुंबई में अपने घर में भाई-बहनों के साथ खेलते समय रस्सी की सीढ़ी में उलझने से सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शिवाजी नगर इलाके की है।

x

मुंबई। मुंबई में अपने घर में भाई-बहनों के साथ खेलते समय रस्सी की सीढ़ी में उलझने से सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शिवाजी नगर इलाके की है। उन्होंने बताया कि माता-पिता के किसी कार्य से घर से बाहर जाने पर आकृति सिंह अपने भाई-बहनों और एक दोस्त के साथ लुका-छिपी का खेल खेल रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान रस्सी की सीढ़ी उसके गले में उलझ गई। अधिकारी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद पड़ोसियों ने बच्ची को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
