✕
हावड़ा-मुंबई मेल पहले से डिरेल मालगाड़ी से टकराई
By EditorialPublished on
झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में मंगलवार सुबह 3.43 बजे 12810 मुंबई-हावड़ा मेल (Mumbai-Howrah Mail) पहले से डिरेल (derail) हुई मालगाड़ी (goods train) से टकरा गई। घटना के बाद मेल की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पैसेंजर ट्रेन का इंजन डिरेल हुई मालगाड़ी की बोगी से टकराया। इसके बाद ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देना का ऐलान किया

x
जमशेदपुर (एजेंसी)। झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में मंगलवार सुबह 3.43 बजे 12810 मुंबई-हावड़ा मेल (Mumbai-Howrah Mail) पहले से डिरेल (derail) हुई मालगाड़ी (goods train) से टकरा गई। घटना के बाद मेल की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पैसेंजर ट्रेन का इंजन डिरेल हुई मालगाड़ी की बोगी से टकराया। इसके बाद ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देना का ऐलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को 5-5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मालगाड़ी के डिब्बे से टक्कर के बाद मुंबई हावड़ा मेल के 18 कोच पटरी से उतर गए। बी-4 कोच में सफर कर रहे 2 यात्री टॉयलेट और गेट के बीच फंस गए। एनडीआरएफ ने गैस कटर से कोच काटकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो गई।

Editorial
Next Story
Related News
X
