✕
आयुष्मान योजना में 31 से पहले कराएं रजिस्ट्रेशन
By EditorialPublished on
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (Ayushman Health Scheme) का अगस्त माह से लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाने के लिए अब अंतिम दो दिन शेष हैं। इस माह 31 जुलाई तक पंजीकरण (Registration) नहीं करवाने वाले परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए तीन माह का इंतजार करना पड़ेगा। योजना में जिले के सभी वंचित परिवार स्वयं की एसएसओ आईडी या ई- मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, ताकि एक अगस्त 2024 से योजना का लाभ मिल सके।

x
जोधपुर (कास)। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (Ayushman Health Scheme) का अगस्त माह से लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाने के लिए अब अंतिम दो दिन शेष हैं। इस माह 31 जुलाई तक पंजीकरण (Registration) नहीं करवाने वाले परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए तीन माह का इंतजार करना पड़ेगा। योजना में जिले के सभी वंचित परिवार स्वयं की एसएसओ आईडी या ई- मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, ताकि एक अगस्त 2024 से योजना का लाभ मिल सके।
25 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाजः मुख्य चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर (Jodhapur) ग्रामीण डॉ. प्रताप सिंह राठौड़ ( Dr. Pratap Singh Rathod) ने बताया सरकार की उद्देश्य है प्रदेश के प्रत्येक परिवार को इस योजना में पंजीयन करवा कर आगामी दिनों में इलाज के भारी- भरकम खर्च और चिंताओं से मुक्त हो सके। पंजीयन करवाने के बाद उन्हें व परिवारजनों को 25 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। साथ ही 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी निशुल्क मिलेगा। योजना डीपीसी डॉ. अलका राजपुरोहित ने बताया कि योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना-2011, लघु एवं सीमांत किसान, संविदा कर्मियों तथा कोविड-19 अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवारों के लिए बीमा का प्रीमियम सरकार वहन कर रही है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर EWS परिवारों (वार्षिक आय 8 लाख से कम) के लिए बीमा का प्रीमियम भी सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
