✕
प्रवासी ज्वेलर्स की दुकान में लाखों के आभूषण की लूट
By EditorialPublished on
नवी मुंबई के खारघर सेक्टर 35 में प्रवासी ज्वेलर्स की दुकान से बंदूक की नोक पर 3 लुटरों ने लाखों के आभूषण लूट कर फरार होने की घटना सामने आई है। घटना से व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया।

x

मुंबई। नवी मुंबई के खारघर सेक्टर 35 में प्रवासी ज्वेलर्स की दुकान से बंदूक की नोक पर 3 लुटरों ने लाखों के आभूषण लूट कर फरार होने की घटना सामने आई है। घटना से व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवी मुम्बई के खारघर सेक्टर 35 में स्थित बी एम ज्वेलर्स में रात पौने दस बजे के लगभग 3 लुटरे शस्त्र, हथौड़ा आदि लेकर लूट के इरादे से दुकान में घुसे। दुकान मालिक राजसमंद जिले के साकरोदा निवासी राधेश्याम गुर्जर और उसके कर्मचारियों को बंदूक दिखा कर हवा में फायरिंग के साथ आभूषणों की लूट की। लुटरे हथोड़े से शो केश के कांच फोड़कर ट्रे में लगे हार बंगड़ी सहित अन्य आभूषण मिलाकर लगभग 11 लाख रुपये से अधिक का माल लूटकर फरार हो गए। लुटरे दुकान से निकलते समय भी दहशत पैदा करने के लिए हवा में फायरिंग करते हुए भाग गये। दुकान के बाहर खड़े लोग फायरिंग के डर से लुटेरों का सामना नही कर पाए और लुटेरे बेख़ौफ़ हो कर भागने में सफल हो गये। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज दिखाया और मामला दर्ज कराया। इस सनसनीखेज घटना से स्थानीय व्यापारियों में डर व्याप्त हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों को ढूंढने के प्रयास कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
