Chirag-Satwik
पेरिस (एजेंसी)। भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) से अच्छी खबर सामने आई है। मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Chirag-Satwik) का दूसरा मुकाबला रद्द हो गया था। जर्मनी के मार्विन सीडेल और मार्क लैम्सफूस की जोड़ी ने चोट की वजह से नाम वापस ले लिया था। इसके चलते अब भारतीय जोड़ी को बड़ा फायदा मिला है।।
दरअसल, सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने पहले मैच में मेजबान फांस के कोरवी लुकास और लेबर रोनन की जोड़ी के खिलाफ 21-17, 21-14 से मुकाबला जीता था। वहीं, अब फ्रांस के कोरवी लुकास और लेबर रोनन की जोड़ी इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद रियान अर्दियांतो से भी हार गई है। ऐसे में सात्विक और चिराग की जोड़ी का अपने ग्रूप में टॉप-2 में रहना तय है।
सात्विक और चिराग की जोड़ी टॉप-2 के साथ ग्रूप स्टेज को खत्म करेगी। ऐसे में इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ सात्विक और चिराग ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली युगल जोड़ी बन गई है। ये बैडमिंटन में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का अगला मुकाबला 30 जुलाई को इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद रियान अर्दियांतो से होगा। अगर वह इस मुकाबले में इंडोनेशिया की जोड़ी को हराया देते हैं तो ग्रुप स्टेज में भारतीय जोड़ी टॉप पर पहुंच जाएगी।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का ये मैच 30 जुलाई को शाम 0530 बजे से खेला जाएगा। उनकी नजर जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर रहने वाली है। बता दें, ये जोड़ी मेडल की सबसे बड़ी दावेदार भी है। ऐसे में भारत को इस जोड़ी से काफी उम्मीद है।
बैडमिंटन: लक्ष्य सेन ने दूसरा मैच जीता
लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में मेंस सिंगल के ग्रुप स्टेज में अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया हैं। उन्होंने बेल्जियम के जुलियन कारागी को हराया। लक्ष्य सेन ने पहले गेम वापसी करते हुए जुलियन को 21-19 के अंतर से हराया। 43 मिनट चले इस मैच के दूसरे गेम में लक्ष्य ने एकतरफा अंदाज में 21-14 से जीत दर्ज की। लक्ष्य ने पहले मुकाबले ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन को हराया था, लेकिन कॉर्डन चोट के कारण गेम्स से हट गए। ऐसें लक्ष्य की इस जीत को गिना नहीं गया है। ऐसे में उन्हें अगला मैच भी जीतना होगा।
Editorial

Editorial

Next Story