bharti
पटना (एजेंसी)। पूर्णिया (Purnia) से लगातार दो चुनाव (लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव) हारने के बाद पूर्व विधायक और मंत्री बीमा भारती (Bima Bharti) ने एक बार फिर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से ठीक पहले बीमा भारती जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) छोड़कर लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) में शामिल हो गई थी। पूर्णिया के रूपौली सीट से 5 बार विधायक यूनाइटेड में वापसी के अपने रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं।
लगातार दो चुनाव हार चुकी हैं बीमा भारती
बीमा भारती ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा (Vidhansabha) के मानसून सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके चेंबर में मुलाकात की जिसे उनकी जेडीयू में वापसी की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि जब एक इंटरव्यू में उनसे जदयू में वापसी को लेकर सवाल भी पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि राजनीति में संभावनाएं बनी रहती हैं। कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है।
लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव हार चुकी हैं बीमा
बता दें कि बीमा भारती रूपौली से जनता दल यूनाइटेड की विधायक थीं, उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी और अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और फिर आरजेडी में शामिल हो गई थीं। बीमा भारती ने राजद के टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। वो तीसरे नंबर पर रही थीं। पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पप्पू यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद बीमा भारती ने रूपौली में हुए विधानसभा उपचुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन वहां भी उन्हें हार का सामने करना पड़ा और निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को जीत मिली थी।
बीमा ने नीतीश को बताया अपना अभिभावक
आरजेडी के टिकट पर लोकसभा और फिर विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद अब ऐसा लगता है कि बीमा भारती को अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता सताने लगी है और इसलिए उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि वो जल्द एक बार फिर जदयू में शामिल हो सकती हैं। नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद बीमा भारती ने उन्हें अपना अभिभावक बताया है।
Editorial

Editorial

Next Story