✕
श्रीजीण माता प्रचार मंडल द्वारा बेंचों का लोकार्पण
By EditorialPublished on
श्रीजीण माता प्रचार मंडल (Shri Jeenmata Prachar Mandal) द्वारा पंडित भीमसेन जोशी रुग्णालय में बेंचें लगाई गई।

x

मुंबई। श्रीजीण माता प्रचार मंडल (Shri Jeenmata Prachar Mandal) द्वारा पंडित भीमसेन जोशी रुग्णालय में बेंचें लगाई गई। लोकार्पण विधायक प्रताप सरनाईक, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ.जाफर तडवी, नियामक मंडल सदस्य ओमप्रकाश गाड़ोदिया, राजेश वेतोस्कर, अशफाक शेख, सुलतान पटेल ने किया। मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र गुप्ता, महासचिव विजय डोकानियां, किशन भुवानिया, भरत अग्रवाल, सुशील पोद्दार, रामस्वरूप टिबडेवाल की उपस्थिति रही। गाड़ोदिया ने अस्पताल में शल्य चिकित्सकों की कमी, एंबुलेंस सेवा, यूनानी, होम्योपैथिक,आयुर्वेदिक सेवाओं की शुरुआत करने की विधायक से मांग की। सरनाईक ने मंडल की सराहना की। मंडल पहले भी अस्पताल में वाटर कूलर, वाशिंग मशीन आदि भेंट कर चुका है। सरनाईक ने अस्पताल को नंबर वन बनाने का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष डॉ नरेंद्र गुप्ता ने मंडल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व नगरसेविका शानू गोहिल, मदन भूतड़ा, किशन मोर, रमेश अग्रवाल, शिव मोर, गौरीशंकर शर्मा, विजय मोदी, मुरली अग्रवाल, भीकमचंद अग्रवाल, श्याम सुंदर शर्मा, बाबूलाल शर्मा, रोहिदास शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन देवेंद्र पोरवाल ने किया।
Next Story
Related News
X

