भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने लोकसभा (Loksabha) में हिंदुओं (Hindu) के लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा (foul language) का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा। भाजपा (BJP) ने मंगलबार को राहुल की आलोचना करते हुए दावा किया कि उन्होंने संभवतः केरल के वायनाड में मतदाताओं को खुश करने के लिए ऐसा किया जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड़ा लोकसभा उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।


rahul gandhi
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने लोकसभा (Loksabha) में हिंदुओं (Hindu) के लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा (foul language) का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा। भाजपा (BJP) ने मंगलबार को राहुल की आलोचना करते हुए दावा किया कि उन्होंने संभवतः केरल के वायनाड में मतदाताओं को खुश करने के लिए ऐसा किया जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड़ा लोकसभा उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।
भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल को सोमवार को लोकसभा में अपने अमर्यादित व्यवहार और हिंदुओं को हिंसक बताने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। सचदेवा ने कहा, राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ दी है और प्रियंका गांधी को वहां से उपचुनाव लड़ना है। उन्होंने (राहुल) संभवतः हिंदुओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर वायनाड के लोगों को खुश करने की कोशिश की है। वायनाड में अच्छी-खासी तादाद मुस्लिम मतदाताओं की है। तिवारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भगवान शिव तथा गुरू नानक देव का अपमान किया है जिनकी तस्वीरें उन्होंने सोमवार को लोकसभा में दिखायी और फिर उन्हें मेज पर रखे एक गिलास के बगल में रखा जिससे वह पानी पी रहे थे।
Editorial

Editorial

Next Story