salman khan
मुंबई (प्रा.सं.)। बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता (Actor) सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पनवेल (Panvel) पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में इस बात के संकेत मिले है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) सिद्ध मूसेवाल (Siddha Moosewal) की तरह सलमान खान की भी हत्या करना चाहती थी।
नवी मुंबई पुलिस के अनुसार, अभिनेता सलमान खान की हत्या के प्रयास के मामले की जांच कर रही नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में लरिस बिश्नोई गिरोह के पांच गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपी पाकिस्तान से एके-47 राइफल, एके-92 राइफल और एम-16 राइफल खरीदने की तैयारी कर रहे थे और जिगाना पिस्तौल भी जिससे पंजाबी गायक सिद्ध मुसेवाला की हत्या की गई थी। नवी मुंबई पुलिस का कहना है कि विश्नोई गिरोह ने अभिनेता की हत्या के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी देने की घोषणा की थी। खास बात है कि पुलिस की तरफ से बीते सप्ताह दाखिल चार्जशीट में हमले की योजना और बचकर भागने के रास्ते शामिल है। 350 पन्नों के इस आरोपपत्र में लॉरेंस गैंग के 5 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें अजय कश्यप (23), गौतम विनोद भाटिया (29), वास्पी महमूद खान उर्फ चाइना (36), रिजवान हसन उर्फ जावेद खान (25), और दीपक हवासिंह उर्फ जॉन वाल्मीकी (30) के नाम है।
गैंग कर रही थी वाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल
मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल में पनवेल पुलिस इंस्पेक्टर को जानकारी मिली थी कि लॉरेंस गैंग सलमान खान पर हमला करने की साजिश रच रही है। जिसके बाद हुई जांच में खुलासा हुआ कि लॉरेंस ने सलमान पर हमला करने के लिए गैंग को 25 लाख रुपये की सुपारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गैंग 15-16 लोगों वाले एक बाट्सएप ग्रुप का उपयोग करती थी, जिसमें गोल्डी बराड़ और अनमोल विश्नोई भी शामिल था।
Editorial

Editorial

Next Story