eknath shinde
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने दुर्घटनाग्रस्तों की मदद के लिये निजी तौर पर पहल कर एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री शिंदे अपने काफिले के साथ विधानभवन जा रहे थे। घाटकोपर के नजदीक उन्हें दो जैन साध्वियों की दुर्घटना की खबर मिली। खबर मिलते ही उन्होंने मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी रूकवाई और दुर्घटनाग्रस्त जैन साध्वियों की मदद के लिये आगे बढ़े। अधिवेशन के कामकाज के लिये विधानभवन के लिये निकले शिंदे का काफिला घाटकोपर में रमाबाई आंबेडकर नगर रोड के पास पहुंचा था कि उन्हें इस दुर्घटना की खबर मिली थी। शिंदे ने तत्काल जैन साध्वियों के दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में ली। उन्होंने वहां तैनात यातायात पुलिस को अपने साथ चल रही एम्ब्युलेंस में घायल साध्वियों को नजदीकी अस्पताल ले जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री की इस तत्परता ने एक बार फिर उनके एक संवेदनशील शिवसैनिक का परिचय दिया है।
Editorial

Editorial

Next Story