fraud
मुंबई। वडाला में फ्लॅट के लिये 1 करोड 10 लाख रुपये लेकर एक जूलरी कारोबारी से ठगी का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में नामजद आरोपियों के नाम कश्यप मेहता, अतुल शामजी भरानी, अशोक शामजी भरानी और आशित चंद्रकांत बदानी हैं। शिकायतकर्ता जूलरी कारोबारी माटुंगा के रहनेवाले हैं।
सात साल पहले उन्होंने कश्यप सहित अशोक और अतुल भरानी के साथ एक बिल्डिंग में फ्लैट की खरीद-फरोख्त का सौदा किया था। इस बिल्डिंग की दसवीं मंजिल पर फ्लैट बुक करते समय उन्होंने आरोपियों को 25 लाख नकद तथा 85 लाख रुपये चेक के जरिये अदा किये थे। आरोपियों ने बावजूद इसके यह फ्लैट आशित बदानी को बेचकर जूलरी कारोबारी से ठगी की।
Editorial

Editorial

Next Story