Spiritual Health Awareness workshop
मुंबई। दक्षिण मुंबई महिला मंडल ने मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में आध्यात्मिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला (Spiritual Health Awareness workshop) का आयोजन किया। मंत्री संगीता राठौड़ ने विचार रखे। मुनि मुकुल कुमार ने जीवन में ज्ञान मुद्रा, प्राण मुद्रा और वीर मुद्रा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुद्राओं से हम मानसिक स्वास्थ्य को भी संतुलित रख सकते हैं। अध्यक्ष वनिता धाकड़ ने आभार ज्ञापित किया।
Next Story