Terapanth Youth Council
मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद (Terapanth Youth Council) कुर्ला की नवगठित कार्यकारिणी ने गत दिनों शपथ ली। मुख्य अतिथि तेरापंथ सभा मुंबई अध्यक्ष मानक धींग एवं महामंत्री दिनेश सुतरिया थे। शुरुआत मुकेश मादरेचा एवं जयेश चोरडिया ने की। निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र कोठारी ने वर्तमान अध्यक्ष सचिन लोढ़ा को शपथ दिलाई, जिन्होंने मंत्री पद पर निर्मल हिरण को नियुक्त किया। lजीतू राठौड़, सुनील सांखला, राजेश सिंयाल, दीपक डागलिया, सुनील डागलिया, मनीष सिंयाल, अल्पेश राठौड़, कमलेश राठौड़, हितेश पगारिया, राजीव डांगरा, आनंद राठौड़ आदि की उपस्थिति रही। संचालन निर्मल हिरण ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी देवीलाल हिरण ने दी।
Next Story