martyred soldiers
मुंबई। जेसल पार्क चौपाटी कल्याण समिति तथा मारवाड़ी जनकल्याण परिषद ने जम्मू क्षेत्र में शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। स्थानीय विधायक गीता जैन की मौजूदगी रही। मुंबई पुलिस के उपनिरीक्षक मंगेश अनंत नाइक, भारतीय नौसेना के सेवानिवृत अधिकारी दयाशंकर यादव और विनोद साहू तथा रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ निरीक्षक मदनलाल कटारिया भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। समिति सचिव तथा परिषद अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि सभा में पूर्व नगरसेवक मदन सिंह, सुरेश खंडेलवाल, डॉ.सुशील अग्रवाल, भावना तिवारी,अभिषेक भटेवड़ा, मुरलीधर पांडे, देवेंद्र पोरवाल ने विचार रखे। भरत अग्रवाल, संदीप सराफ, सुशील पोद्दार, जितेंद्र कोठारी व सुमित अग्रवाल सक्रिय रहे।
Editorial

Editorial

Next Story