sarafa bazaar
Sarafa Bazaar मुंबई। केंद्रीय बजट (Union Budget) में सोने चांदी पर कस्टम ड्यूटी (custom duty) कम करने के फैसले की मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (Wholesale Gold Jewelers Association) ने सराहना की है। अध्यक्ष महेश बाफना ने कहा कि आयात शुल्क कम होने से सोने चांदी के भाव में कमी आई है, जिससे व्यापार बढेगा। कस्टम ड्यूटी घटने से सोने की तस्करी पर भी रोक लगेगी तथा व्यापार सुचारू रूप से चलेगा। इससे ग्राहक बिल में ज्वेलरी लेने को प्रोत्साहित होंगे जो अर्थव्यवस्था के लिए हितकर रहेगा। मंत्री श्रेयांश कोठारी ने बताया कि आयात शुल्क कम होने से आगामी त्यौहार तथा शादियों की खरीददारी अभी से प्रारम्भ हो जाएगी। सर्राफा बाजार में उत्सवी माहौल बनेगा।
Next Story