✕
नेपाल में विमान क्रैश : 18 मरे
By EditorialPublished on
नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Tribhuvan International Airport) पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी सौर्य एयरलाइंस (Surya Airlines) का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 लोग सवार थे। इनमें 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

x
काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Tribhuvan International Airport) पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी सौर्य एयरलाइंस (Surya Airlines) का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 लोग सवार थे। इनमें 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उड़ान भरने के दौरान हुआ हादसा
मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। जहाज के कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है।
बीते साल भी नेपाल ने एक विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2023 में यति एयरलाइंस का विमान नेपाल में हादसे का शिकार हो गया था । यति एयरलाइंस के हादसे में जान गंवाने वालों में पांच भारतीय भी शामिल थे। जांच में पता चला था कि यति एयरलाइंस का हादसा पायलट की गलती से हुआ था, जब विमान के पायलट ने गलती से पावर कट कर दिया था, जिससे विमान हादसे का शिकार हो गया।
Next Story
Related News
X

