✕
होलसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने किया मेघमल्हार का आयोजन
By EditorialPublished on
मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Wholesale Gold Jewelers Association) ने मेघमल्हार का आयोजन किया। आपसी सौहार्द्र एवं सहयोग बढ़ाने आयोजित इस पिकनिक में मंत्री श्रेयांश कोठारी ने एसोसिएशन की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

x

मुंबई। मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Wholesale Gold Jewelers Association) ने मेघमल्हार का आयोजन किया। आपसी सौहार्द्र एवं सहयोग बढ़ाने आयोजित इस पिकनिक में मंत्री श्रेयांश कोठारी ने एसोसिएशन की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष महेश बाफना ने स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सभी सदस्यों की सहभागिता के साथ व्यवसाय मे आ रही समस्याओं के समाधान पर चिंतन किया गया। टेक्नोलॉजी के साथ व्यापार को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जैन, महावीर लोढ़ा, संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल मेहता ने भी विचार रखे। संयोजक नितेश धाकड़, कमल कोठारी, धीरज मेहता, मेंबरशिप डाईव संयोजक किशोर धाकड़, महावीर चोरडीया, सुरेश मेहता, मितेष कोठारी सक्रिय रहे। एसोसिएशन उपाध्यक्ष संदीप कोठारी, दिनेश कोठारी, सहमंत्री रिकू बाफना, सहकोषाध्यक्ष नरेंद्र नवलखा, जुगराज बोहरा, महेंद्र पगारिया, गणपत डागलीया आदि की उपस्थिति रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
