✕
रेल यात्रियों के मोबाइल, लैपटॉप चुरानेवाला गिरफ्तार
By EditorialPublished on
लोकल (Local) में रेल (Train) यात्रियों के मोबाइल (mobiles), लैपटॉप (laptops), कैमरा (camera) चुराकर फरार होनेवाले रंगराम चौधरी (46) को रेलवे अपराध शाखा पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी रंगराम चौधरी मूलत: राजस्थान (Rajasthan) का रहनेवाला है। पुलिस ने चौधरी से 31 हजार का चोरी का माल बरामद किया है।

x
मुंबई। लोकल (Local) में रेल (Train) यात्रियों के मोबाइल (mobiles), लैपटॉप (laptops), कैमरा (camera) चुराकर फरार होनेवाले रंगराम चौधरी (46) को रेलवे अपराध शाखा पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी रंगराम चौधरी मूलत: राजस्थान (Rajasthan) का रहनेवाला है। पुलिस ने चौधरी से 31 हजार का चोरी का माल बरामद किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भांडुप (Bhandup) निवासी फरहद शेख (25) लोकल से सफर कर रहे थे कि उस दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। शेख की शिकायत पर ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज किया गया। आजकल लोकल में चोरी के मामले काफी बढ़ गये हैं जिसके चलते अपराध शाखा ने इस मामले का गंभीर संज्ञान लिया। प्रभारी निरीक्षक अरशुद्दीन शेख तथा निरीक्षक रोहित सावंत के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दीपक शिंदे तथा कृष्णराव चव्हाण, रवींद्र दरेकर और उनकी पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरु की। मूलत: राजस्थान के रहनेवाला और यहां अंबरनाथ में रहनेवाला रंगाराम चौधरी की इस वारदात के पीछे शिनाख्त की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये उसे धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में रंगाराम चौधरी ने चार अपराधों की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने चौधरी से मोबाइल, लैपटाप, कैमरा आदि मिलाकर चार लाख 31 हजार कीमत का माल बरामद किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
