Navkar Mantra
मुंबई। श्रमण संघीय साध्वी नमिताश्री मसा ने कहा कि आधा भरा हुआ घड़ा छलकता है और पूरा भरा हुआ घड़ा स्थिर रहता है। परमात्मा की शरण लो। परमात्मा सदैव श्रद्धा भाव देखता है। सोने चांदी या अन्य धातु की बनी हुई माला को नहीं देखता है। हमारे मन के भाव स्थिर और अच्छे होंगे तो छोटे-छोटे कंकड़ पत्थर से भी जाप करेंगे तो कंकड़ पत्थर भी हीरे-मोती के बन जाएंगे और धर्म की राह से अंधकार दूर हो जाएगा । इसलिए परमात्मा के प्रति हमारे मन में श्रद्धा भाव का होना जरूरी है। साध्वी विनयप्रभा मसा ने महामांगलिक सुनाया। साध्वीवृन्दो के सानिध्य में आनंद भवन में 25 जुलाई से पेसठिया यंत्र के जाप प्रारम्भ होंगे। यह जाप 65 दिनों तक चलेंगे। संघ अध्यक्ष हिम्मत रांका, मंत्री कमलेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष रवि सोनी, महिला मंडल मंत्री लीला चोरड़िया, कोषाध्यक्ष मोनिका नाबेड़ा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष दिलपेश चीपड़, मंत्री दिनेश तातेड़ आदि की उपस्थिति रही। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।
Next Story