✕
मेरा भी माइक ऑफ
By EditorialPublished on
लोकसभा (Loksabha) में सोमवार को मॉनसून सत्र (monsoon session) की शुरूआत हुई। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। वित्तमंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद (Parliament) में एक सवाल का जवाब दे रही थीं। तभी अचानक वह बोल पड़ीं कि सर मेरा भी माइक ऑफ हो गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि केवल विपक्ष के ही लोगों का माइक ऑफ नहीं होता है मेरा भी हो जाता है। इसके बाद वित्तमंत्री ने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा- हो सकता है आपको कुछ संतुष्टि मिली होगी। इसके बाद सत्ता पक्ष के लोग हंस प

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा (Loksabha) में सोमवार को मॉनसून सत्र (monsoon session) की शुरूआत हुई। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। वित्तमंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद (Parliament) में एक सवाल का जवाब दे रही थीं। तभी अचानक वह बोल पड़ीं कि सर मेरा भी माइक ऑफ हो गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि केवल विपक्ष के ही लोगों का माइक ऑफ नहीं होता है मेरा भी हो जाता है। इसके बाद वित्तमंत्री ने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा- हो सकता है आपको कुछ संतुष्टि मिली होगी। इसके बाद सत्ता पक्ष के लोग हंस पड़ते हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर संसद में अपना माइक ऑफ होने की शिकायत करते रहते हैं।
सोमवार को मॉनसून सत्र की शुरूआत के बाद प्रश्नकाल चल रहा था। विभिन्न मंत्री संसद सदस्यों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक सवाल के जवाब में कहा कि यह सच है कि एनसीएलटी और एनसीएलएटी में स्टाफ की कमी है। आगे उन्होंने कहा कि अपीलीय ट्रिब्यूनल की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। लेकिन यह ऐसा नहीं है कि मैं इसे अभी कर दूंगी। इसके तुरंत बाद वह रूक गईं और कहने लगीं कि मेरा माइक भी ऑफ हो गया। निर्मला सीतारमण की बात पर एक पल के लिए सब खामोश हो गए, लेकिन जैसे ही लोगों का ध्यान उनके तंज की तरफ गया, वहां मौजूद सांसद हंस पड़ें। इसके बाद निर्मला सीतारमण ने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए यह भी कहा कि उम्मीद है आपको संतुष्टि मिली होगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
