Terapanth Samaj Vashi
मुंबई। तेरापंथ समाज वाशी (Terapanth Samaj Vashi) एवं भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी द्वारा भिक्षु भक्ति एवं राजतिलक कार्यक्रम सिडको भवन वाशी में रखा गया। भक्ति कार्यक्रम का आरंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। अशोक गेमावत एंड पार्टी ने संगीतमय प्रस्तुति दी एवं भिक्षु भक्ति की स्वर लहरियों का सभी ने आनंद लिया। भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी अध्यक्ष ललित बाफना ने स्वागत वक्तव्य दिया। फाउंडेशन के उद्घाटन की तैयारी के लिए एवं नवनिर्माण गति प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वाशी का भवन तेरापंथ समाज के आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। उद्घाटनकर्ता सुरेशकुमार, चेतनकुमार, विकास कुमार बागरेचा कोठारिया वाशी ने स्वीकृति प्रदान की। बागरेचा परिवार का सम्मान ललित बाफना, बाबूलाल बाफना, ललित बोहरा ने किया। तेरापंथ समाज एवं फाउंडेशन ने उद्घाटनकर्ता परिवार का दुपट्टा शाल से सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतलाल खाटेड, कोषाध्यक्ष ललित बोहरा, फाउंडर मेंबर लादूलाल श्रीश्रीमाल, अशोक आच्छा, संपतलाल बागरेचा, बंसीलाल सियाल, सुरेश भंसाली, महावीर आच्छा, निर्मल आच्छा, महेंद्र भंसाली, सुरेश श्रीश्रीमाल, गौतम कोठारी, गोल्डन ट्रस्टी कमलेश बोहरा, अनिल सिंघवी, सुधांशु चंडालिया, ललित बागरेचा, सोहनलाल कोठारी, तेरापंथी सभा वाशी अध्यक्ष सिल्वर ट्रस्टी पंकज चंडालिया, मंत्री पवन परमार, कोषाध्यक्ष राजू कावड़िया, युवक परिषद अध्यक्ष अरविंद खाटेड, मंत्री नीलेश कोठारी, कोषाध्यक्ष कैलाश गुंदेचा, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी, मंत्री सीमा मेहता, कोषाध्यक्ष भावना बाफना की उपस्थिति रही।
व्यवस्था में अजीत कच्छारा, शांतिलाल धोका, विनोद खिवेसरा, शांतिलाल सिंघवी, अशोक धर्मावत, नीरज बम, भगवतीलाल चपलोत, रमेश सामर, राकेश चंडालिया, किरन चंडालिया, उत्तम धोका, बलवंत चौरडिया, रतन सियाल, चेतन कोठारी, विनोद बाफना, विमल सामर, तनसुख चोरड़िया, राजू बम्ब, अरविंद सुकलेचा, सुरेश लोढा सक्रिय रहे। आभार ज्ञापन एवं संचालन फाउंडेशन महामंत्री बाबूलाल बाफना ने किया। यह जानकारी प्रवीण चोरडिया ने दी।
Next Story