Kisan Mazdoor Morcha
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत (India) में किसान आंदोलन 2.0 (farmer movement 2.0) की आहट सुनाई दे रही है। खबर है कि संयुक्त किसान मोर्च ने 15 अगस्त (15 August) यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को ट्रैक्टर मार्च (tractor march) निकालने का ऐलान किया है। साथ ही किसानों ने हरियाणा सरकार (Haryana Government) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की भी घोषणा की है। खास बात है कि राजधानी दिल्ली में साल 2021 में गणतंत्र दिवस के दौरान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था, जिसके चलते भारी हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई थीं।
संयुक्त किसान मोर्चा का साथ किसान मजदूर मोर्च (Kisan Mazdoor Morcha) भे देने जा रहा है। सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों ने जानकारी भी दी। उन्होंने कहा, इसके विरोध में हम मोदी सरकार के खिलाफ 1 अगस्त को विरोध प्रदर्शन का ऐलान करते हैं। हम 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च भी करेंगे। हम नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां भी जलाएंगे। आगे कहा गया, हम 31 अगस्त को भी विरोध प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि हमारे शुरूआती विरोध प्रदर्शन को 200 दिन पूरे हो रहे हैं...। हम सितंबर में जींद में रैली करेंगे और सितंबर में ही हरियाणा के पीपली में रैली करेंगे। उन्होंने कहा, हमने एमएसपी गारंटी को कानूनी बनाने की मांग की है। सरकार का कहना है कि इससे अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन हमने आर्थिक जानकारों से बात की है और उन्होंने कहा है कि यह सच नहीं है। किसान नेता अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कोर्ट के आदेश के बाद भी सीमाओं को बंद रखा है। उन्होंने कहा, हमने ऐलान किया है कि जब भी सीमाएं खुलेंगी, हम हमारी ट्रॉलियों में दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। खास बात है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य या एमएसपी को लेकर किसान फरवरी से ही केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।


Editorial

Editorial

Next Story