Hit and run Mumbai
मुंबई। मुंबई में एक के बाद एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। इस बीच एक बार फिर मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने खड़े दो ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह करीब 8 बजे डंपिंग रोड पर हुई। ऑडी का ड्राइवर कार छोड़कर मौके से भाग गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और दो यात्री शामिल हैं, जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और उनमें सवार दो यात्री हैं जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story