✕
दिवाली में होगी सीए फाइनल परीक्षा
By EditorialPublished on
इस बार दिवाली का त्यौहार 29 अक्तूबर से 3 नवंबर के दौरान मनाया जायेगा। लेकिन द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के टाइम टेबल के मुताबिक ठीक इसी वक्त सीए फाइनल (CA final exam) के ग्रुप एक की परीक्षा भी आयोजित होने जा रही है।

x

मुंबई। इस बार दिवाली का त्यौहार 29 अक्तूबर से 3 नवंबर के दौरान मनाया जायेगा। लेकिन द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के टाइम टेबल के मुताबिक ठीक इसी वक्त सीए फाइनल (CA final exam) के ग्रुप एक की परीक्षा भी आयोजित होने जा रही है। सीए फाइनल के ग्रुप 1 की परीक्षा 1, 3 आणि 5 नवंबर को होगी और ग्रुप दो की परीक्षा 7,9 और 11 नवंबर को होगी. सीए की परीक्षा दे रहे दोनों ग्रुप के छात्र इस बार दिवाली का त्यौहार नहीं मना पायेंगे. परीक्षा के लिये आवेदन का पंजीकरण 7 अगस्त से शुरु होगा।
आईसीएआई ने पिछले सप्ताह सीए फाइनल और इंटर की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिये हैं। अब नवंबर 2024 की परीक्षा का टाइम टेबल भी घोषित कर दिया गया है। संस्था की अधिसूचना के अनुसार नवंबर 2024 में होनेवाली सीए फाइनल की परीक्षा के लिये उम्मीदवार 7 अगस्त से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिये 20 अगस्त आखिरी तारीख होगी। 1, 3 और 5 नवंबर की तारीख को सीए फाइनल ग्रुप एक की परीक्षा होगी। ग्रुप दो की परीक्षा 7, 9 और 11 नवंबर को होगी।
आईसीएआई ने वर्ष 2024 की परीक्षाओं के लिये एक ग्रुप के लिये 1800 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। किसी छात्र को ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की दोनों परीक्षाओं के लिये पंजीकरण करना हो तो उसे 3300 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा करना होगा। 20 अगस्त तक आवेदन दाखिल नहीं करने पर 23 अगस्त को 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। परीक्षा के आवेदन में कोई भी संशोधन आवश्यक होने पर उसके लिये 24 से 26 अगस्त की अवधि निर्धारित की गई है।
Next Story
Related News
X

