US presidential elections
वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में जो बाइडेन (Joe Biden) राष्ट्रपति चुनाव (US presidential elections) नहीं लड़ेंगे। बाइडेन ने कहा कि देश के हित के लिए में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन से बाहर हो रहा हूं। उन्होंने ये बात रविवार (21 जुलाई) को भारतीय समयानुसार रात करीब 11.30 बजे लेटर लिखकर बताई।
दरअसल, अमेरिका में 28 जून को हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता यह मांग कर रहे थे कि वे राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी छोड़ दें। टेक्सास से सांसद लॉयड डॉगेट डेमोक्रेटिक पार्टी के पहले नेता हैं, जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसकी मांग की थी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी बाइडेन को प्रेसिडेंशियल रेस से बाहर होने को कहा था। इसके बाद बाइडेन ने कहा था कि अगर डॉक्टर मुझे अनफिट या किसी बीमारी से ग्रसित पाते हैं तो मैं राष्ट्रपति की रेस से बाहर हो जाऊंगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद है कि डेमोकेट्रिक पार्टी जल्द ही उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है। बाइडेन ने भी उनका समर्थन किया है। बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैंने तय किया है कि मैं राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन स्वीकार राष्ट्रपति रहते हुए नहीं करूंगा। अपनी सारी ऊर्जा अपनी ड्यूटी करने में लगाऊंगा। 2020 में जब मुझे पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था तो मैंने पहला फैसला कमला हैरिस को वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए चुनने के लिए लिया था। यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा फैसला रहा है।
आज मैं कमला हैरिस को हमारी पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर पूरा समर्थन देना चाहता हूं। डेमोक्रेट्स- यह वक्त साथ मिलकर ट्रम्प को हराने का है।
हम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका हैं: बाइडेन
बाइडेन ने लेटर में उनके कार्यकाल के दौरान अमेरिका में हुए विकास के बारे में बात लिखीं। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में हमने देश के तौर पर महान तरक्की की है। आज अमेरिका दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था है। हमने देश को बनाने के लिए ऐतिहासिक निवेश किए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बड़ी संख्या में अमेरिकियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हम अफोर्डेबल हेल्थ केयर को लेकर आए हैं। हमने पिछले 30 साल में पहली बार गन सेफ्टी लॉ पास किया है। दुनिया के इतिहास में पहली बार हम पर्यावरण के बचाने के लिए कानून लेकर आए। अमेरिका इतनी बेहतर स्थिति में कभी नहीं रहा, जितना आज है।
मैं जानता हूं कि ये सब अमेरिकी लोगों के बिना नहीं हो सकता था। हम साथ रहकर ही सदी के महामारी और 1930 के बाद आई सबसे खराब इकोनॉमिक क्राइसिस से उबरे। हमने हमारी डेमोक्रेसी को बचाया। हमने दुनियाभर में अपने सहयोगियों को पुनर्जीवित और मजबूत किया। आपके प्रेसिडेंट के रूप में देश की सेवा करना, ये मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मैं अपनी टीम में एक्स्ट्राऑर्डिनरी पार्टनर के तौर पर कमला हैरिस को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। आज मेरा ये विश्वास है कि ऐसा कुछ नहीं है, जो अमेरिका नहीं कर सकता, अगर हम साथ मिलकर करें। बस हमें खुद को बताने की जरूरत है कि हम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका हैं।
चार दिन पहले बाइडेन कोरोना पॉजिटिव हुए थे
18 जुलाई को 81 साल के बाइडेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। व्हाइट हाउस ने बताया था कि वे आइसोलेशन में रहकर काम करेंगे। 81 साल के बाइडेन को तीसरी बार कोरोना हुआ है। इससे एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अगर डॉक्टर उन्हें अनफिट घोषित करते हैं तो वे राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो जाएंगे।
पोल में दावा- ट्रम्प जीत सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर रविवार (14 जुलाई) को हुई गोलीबारी के बाद अमेरिकी मीडिया ष्टहृह के पोल में बाइडेन की हार का दावा किया गया है। पोल में बताया गया है कि कुल 588 सीटों में से ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन को 330 सीटें मिल सकती है।
बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी को 208 सीटें मिलने का दावा किया है। अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए 270 सीटें जीतना जरूरी होती हैं। इससे पहले 2020 में बाइडेन को 306 सीटें और ट्रम्प को 232 सीटें मिली थीं।
Editorial

Editorial

Next Story