Mantra initiation workshop
मुंबई। मुनि कमलकुमार स्वामी (Muni Kamalkumar Swami) ठाणा 4 के सानिध्य में डोंबिवली (Dombivali) में मंत्र दीक्षा कार्यशाला (Mantra Diksha Workshop) का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी संस्कारी करनी हो तो ज्ञानशाला भेजना जरूरी है। बच्चों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में पश्चाताप करना पड़ेगा। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर उन्होंने कहा कि गुरु होना बहुत जरूरी है, उसके बिना अंधेरा हो जायेगा। उन्होंने बच्चों को गुरुधारणा दिलाई। मुनिश अमनकुमार ने ध्यान से कार्यक्रम की शुरुआत की। मुनि नमिकुमार ने 33 उपवास का प्रत्याखान किया। सभा अध्यक्ष दलपत इटोदिया, मंत्री भगवती सोनी, कार्याध्यक्ष सागरमल इटोदिया, कोषाध्यक्ष गणपत हिंगड, युवक परिषद् अध्यक्ष भगवती कच्छारा, मंत्री संजय खाब्या, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा कोठारी, मंत्री अनिता धाकड़ उपस्थित थे। डोंबिवली में मुनि कमलकुमार स्वामी ठाणा 4 के सानिध्य में यह आयोजन हुआ। उन्होंने आचार्य भिक्षु का जीवनदर्शन, उनके सिद्धांत एवं मर्यादाओं के बारे में जानकारी दी। सूर्योदय से सूर्यास्त तक नमस्कार महामंत्र का अखंड जाप किया गया। रात्रिकालीन कार्यक्रम में आचार्य भिक्षु को समर्पित गीतिका का संगान किया।
Editorial

Editorial

Next Story