✕
आचार्य भिक्षु का जन्म दिवस मनाया
By EditorialPublished on
आचार्य भिक्षु (Acharya Bhikshu) का जन्म दिवस भायंदर में साध्वी पुण्ययशा के सानिध्य में मनाया गया। युवक परिषद अध्यक्ष सुनील डांगी ने आचार्य भिक्षु की जीवनी पर प्रस्तुति दी।

x

भायंदर। आचार्य भिक्षु (Acharya Bhikshu) का जन्म दिवस भायंदर में साध्वी पुण्ययशा के सानिध्य में मनाया गया। युवक परिषद अध्यक्ष सुनील डांगी ने आचार्य भिक्षु की जीवनी पर प्रस्तुति दी। परिषद् ने सामूहिक गीतिका द्वारा आचार्य भिक्षु के जन्मदिन पर प्रस्तुति दी। भगवती भंडारी और पिकेश पटवारी ने विचार रखे। साध्वी पुण्ययशा ने कहा कि आचार्य भिक्षु एक विलक्षण महापुरुष थे। उनका धैर्य अडोल था। उनकी प्रज्ञा जागृत थी और भगवान महावीर के प्रति उनका समर्पण अटूट था। साध्वी विनित यशा, वर्धमान यशा, बोधि प्रभा ने मुक्तक, कविता व भाषण की प्रस्तुति दी। संचालन परिषद् मंत्री कुलदीप लोढा ने किया। यह जानकारी पारस कच्छारा ने दी।
Next Story
Related News
X

